जब देश के संपूर्ण सामर्थ्य ने दांव नहीं लगाया, ये राज्य मदद के लिए सामने आया, हॉकी टीम की जर्सी पर INDIA के साथ Odisha लिखे होने की कहानी

By अभिनय आकाश | Aug 04, 2021

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जहां 49 साल के लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में स्थान पाया था तो वहीं महिला हॉकी टीम ने पूर्वानुमानों को धता बताते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि बेल्जियम के खिलाफ सेमीफाइनल में पुरुष हॉकी टीम 2-5 की हार के बाद गुरुवार को होने वाले कांस्य पदक के प्लेऑफ की तैयारी में है। वही आज ओलंपिक में महिला हॉकी टीम का मुकाबला सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के साथ है। पूरे देश में इसे लेकर जबरदस्त जोश है मुकाबला दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा। 20 साल से उड़ीसा के मुख्यमंत्री पद पर काबिज नवीन पटनायक वैसे तो सुर्खियों में कम ही रहते हैं। लेकिन टोक्यो ओलंपिक में एक के बाद एक मिली सफलता के बाद सोशल मीडिया पर नवीन पटनायक की चर्चा खूब हो रही है। जीत तो पूरे देश की है फिर एक राज्य के सीएम की चर्चा क्यों हो रही है?

इसे भी पढ़ें: महिला हॉकी टीम के पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने पर भारतीयों ने मनायी खुशी

एकनिष्ठ, अखंड, अक्षुण्ण भारतीय जर्सी पर 'India' के साथ 'Odisha' लिखे होने के कारण और फिर बाद मैं परिणाम को किसी तर्क और बुद्धिमत्ता या कोई भावना से ढका नहीं जा सकता। यह शाश्वत सत्य है कि जब देश के संपूर्ण सामर्थ ने हॉकी प्रताप नहीं लगाया तो एक राज्य के  मुख्यमंत्री ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया। ओलंपिक जैसे विश्व मंच पर फिर जैसी में भारत के अतिरिक्त एक और नाम लिखकर भारत खेला। एक देश था जिसकी तरफ से यह खेल रहे थे और एक देश के भीतर का देश था जिसने वास्तव में देश के खिलाड़ियों को देश का माना और उसे सहयोग दिया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार