हिजाब के समर्थन में उज्जैन में लगे आपत्तिजनक पोस्टर, पुलिस कर रही है जांच

By सुयश भट्ट | Feb 10, 2022

भोपाल। कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मध्य प्रदेश में बढ़ने लगा है। पहले भोपाल में युवतियों के हिजाब पहनकर बाइक चलाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 'खान सिस्टर्स' के नाम से शेयर किया है। यह वीडियो के बाद हिजाब और बुर्के पर पॉलिटिक्स तेज हो गई है। 

इसे भी पढ़ें:एनजीटी ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, मांगी एक्शन रिपोर्ट, कांग्रेस विधायक ने लगाई थी याचिका 

दरअसल पोस्टर गुरुवार सुबह तब सामने आए जब स्थानीय निवासियों ने उन्हें देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पोस्टरों में बदमाशों ने एक खास समुदाय को निशाना बनाया और इसे महिलाओं का सम्मान बताते हुए हिजाब और बुर्का की पैरवी की है।

वहीं पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि पोस्टर शहर की सद्भाव और शांति भंग करने के लिए लगाए गए थे। शुक्ला ने कहा हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान