Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा को लगाएं ड्राई फ्रूट्स हलवा का भोग, इसे बनाना बेहद आसान

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 03, 2024

गणेश चतुर्थी का त्योहार 7 सितबंर से शुरु हो रहा है और इसका समापन 17 सितंबर को हो रहा है। अगर आप भी इस बार अपने घर में गजानन जी को बैठा रहे हैं तो भगवान के भोग के लिए क्या बनाएं समझ नहीं आ रहा। तो हम आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी पर आप बप्पा के लिए घर पर ही प्रसाद तैयार कर सकते हैं। प्रसाद के तौर पर ड्राई फ्रूट्स हलवा भी एक बेहतरीन विकल्प होता है इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। ड्राई फ्रूट्स हलवा बनाने के लिए की रेसिपी आपको बताते हैं।

-खजूर कटे - 1 कप

-अंजीर कटे - 1 कप

-काजू कटे - 1/4 कप

-बादाम कटी - 1/4 कप

-पिस्ता कटे - 1/4 कप

-अखरोट कटे - 1/4 कप

-दूध - 1 टेबलस्पून

-देसी घी - 2 टेबलस्पून

ड्राई फ्रूट्स हलवा बनाने का तरीका

- सबसे पहले आप खजूर को काटगर गुठलियां अगर करें और खजूर के टुकड़े कर लें। 

- इसके बाद आप सूखी अंजीर, पिस्ता, बादाम, काजू और अखरोट को भी बारीक काट लें।

- फिर नट्स को मिक्सकर में ग्राइड करें और दरदरा पाउडर तैयार कर लें। 

- तैयार किया गए पाउडर को एक बाउल दूध और घी डालकर ब्लेंड कर लें। इस मिश्रण को भी एक बाउल में निकाल लें।

- इसके बाद एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गर्म करें और उसमें खजूर मिश्रण को कम से कम  5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। फिर आप गैस बंद कर दें और यह स्वाद से भरपूर ड्राई फ्रूट्स का हलवा बनाकर तैयार हो गया। इसे आप बप्पा को भोग में लगाकर सभी को प्रसाद स्वरुप बांटें। 

प्रमुख खबरें

Adventure Sports: कम बजट में Vietnam Trip का प्लान? ये Adventure Sports बना देंगे आपका सफर यादगार

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल