Navratri 2024: नवरात्र में मां दुर्गा के भोग के लिए बनाएं लौकी का हलवा, नोट करें आसान रेसिपी

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 01, 2024

श्राद्ध के समाप्त होते ही अगले दिन शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। नवरात्रि पर्व पूरे देश में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल लेग होते हैं और गरबा-डांडिया नाइट का कार्यक्रम अयोजन होता होता है। इस बार नवरात्रि का उत्सव 3 अक्टूबर 2024 से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 11 अक्टूबर 2024 को हो रहा है। नवरात्रि में मां भवानी के नौ दिनों तक अलग-अलग चीजों का भोग प्रसाद में बनाकर चढ़ाया जाएगा। अगर आप भी अपने घर पर कोई मिठाई बनाकर तैयार करना चाहते हैं, तो लौकी का हलवे की ये रेसिपी जरुर बनाएं। यह लौकी का हलवा बेहद ही टेस्टी है और इसे बनाने में भी कम समय लगता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

- 2 कप कद्दूकस की हुई लौकी

- 1 कप चीनी

- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल

- 1/4 कप घी

- 1 कप दूध

- 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

- गार्निश करने के लिए कटे हुए मेवे

लौकी का हलवा बनाने का तरीका

- सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें इसके बाद कद्दूकस की हुई लौकी डालकर अच्छे से भून लें। 

- लौकी को तब तक भूनें जब तक इसका कच्चापन निकल जाए। जब लौकी पककर नरम हो जाए तो उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और चीनी डालकर मिश्रण को बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।

- इसके बाद इसमें दूध डालें और इलायची पाउडर मिक्स कर दें। आपको लगे कि लौकी ने सारा दूध सोख लिया है तो आंच बंद करके हलवा में कटे हुए मेवे डालकर गार्निश कर दें और मां दुर्गा को भोग अर्पित करने के लिए हलवे का प्रसाद तैयार है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?

Jio Platforms IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला बना दुनिया का पहला निर्गम