सावन में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें ये चीज़ें, हर मनोकामना होगी पूरी

By प्रिया मिश्रा | Jul 08, 2022

शिव भक्तों का प्रिय और पवित्र सावन महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 जुलाई 2022 को आषाढ़ मास के समापन के बाद सावन का महीना आरंभ होगा। पंचांग के अनुसार, इस साल का पहला सावन सोमवार 18 जुलाई 2022 को पड़ेगा। इस बार सावन मास में कुल 5 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस महीने में भगवान शिव की पूजा-आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। वैसे तो सावन के महीने में हर दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। लेकिन सावन में खासतौर पर सोमवार के दिन भोलेनाथ ही पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है और सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है इसलिए सावन के महीने में हर सोमवार को व्रत-पूजन का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि सावन में सोमवार के दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएँ दूर होती हैं। खासतौर पर कुँवारी लड़कियां मनचाहे वर की कामना के साथ सावन में सोमवार का व्रत रखती हैं। 

सावन का पहला सोमवार - 18 जुलाई 2022 

सावन का दूसरा सोमवार - 25 जुलाई 2022 

सावन का तीसरा सोमवार - 1 अगस्त 2022

सावन का चौथा सोमवार - 8 अगस्त 2022

सावन का पाँच सोमवार - 12 अगस्त 2022

इसे भी पढ़ें: गलती से भी साथ में ना धारण करें ये रत्न, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद

सावन में शिव जी को चढ़ाएं ये खास चीजें 

शास्त्रों के अनुसार, सावन में शिव जी की विधि-विधान से पूजा करने और शिव जी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से विशेष कृपा मिलता है। सावन में सोमवार को भगवान शिव को कच्चा दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल आदि पंचामृत अर्पित करें। ऐसा करने से सेहत अच्छी रहती है और जीवन में सौभाग्‍य-समृद्धि मिलती है। इसके अलावा सावन में भगवान भोलेनाथ को भांग, शक्‍कर, केसर, चंदन, बेल पत्र, धतूरा, अक्षत और भस्‍म आदि भी अर्पित करना चाहिए। सावन के महीने में शिव जी को रुद्राक्ष अर्पित करने और रुद्राक्ष धारण करने से भी विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। मान्यताओं के अनुसार, सावन में शिव जी को शमी के पत्ते, इत्र, गन्ने का रस, पान का पत्ता, लौंग, इलायची, फल, कपूर, धूप, दीप, कनेर के फूल अर्पित करने चाहिए। इससे जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

क्या Justin Langer बनेंगे England Coach? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने बताया अफवाहों का सच

जयराम रमेश ने NEP को Nagpur Education Policy कहा, बिना संसदीय चर्चा लागू करने का आरोप

राहुल गांधी ने अमित शाह पर लगाया गंभीर आरोप, लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Silent Killer है High BP, साइलेंट किलर बन रहा है उच्च रक्तचाप, ये Lifestyle Changes करेंगे असर