Basant Panchami Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं पीले रंग के व्यंजनों का भोग, प्रसन्न होंगी ज्ञान की देवी

By अनन्या मिश्रा | Feb 01, 2025

मां सरस्वती को विद्या, ज्ञान और वाणी की देवी कहा जाता है। मां सरस्वती की पूजा करने से जातक को बुद्धि और वाणी का आशीर्वाद मिलता है। इस बार 02 जनवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। बसंत पंचमी के पर्व को बसंत ऋतु के आगमन के तौर पर भी देखा जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरूआत 02 फरवरी को सुबह 09:14 मिनट पर हो रही है। वहीं अगले दिन 03 फरवरी की सुबह 06:52 मिनट पर पंचमी तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए उनकी प्रिय चीजों का भोग लगा सकते हैं।

पीले चावल

इसे भी पढ़ें: February Vivah Muhurat 2025: फरवरी महीने की इन शुभ तिथियों में बजेंगी शहनाइयां, यहां देखिए विवाह का शुभ मुहूर्त

मीठी पूरी 

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को आप मीठी पूरी का भी भोग लगा सकते हैं। इस भोग को काफी शुभ माना जाता है। मीठी पूरी तैयार करने के लिए आटे में गुड़, भूरा या चीनी मिलाकर गूंथा जाता है। फिर इसको पूरियां बनाई जाती हैं।

केसर की खीर 

सभी देवी-देवताओं का प्रिय भोग केसर की खीर मानी जाती है। इस खीर का भोग लगाने से मां सरस्वती आपको प्रसन्न होंगी। यह खीर चावल, चीनी, दूध, इलायची और सूखे मेवे के साथ केसर के छल्ले डालकर तैयार की जाती है।

गाजर की बर्फी

इसके अलावा आप बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती को गाजर की बर्फी का भी भोग लगा सकते हैं। गाजर की बर्फी बनाने के लिए घी, खोया, दूध और गाजर को पकाया जाता है। आप मां सरस्वती को भोग लगाने के बाद इसको प्रसाद के रूप में भी बांट सकते हैं।

कद्दू की खीर

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए आप कद्दू की खीर बनाकर तैयार कर सकते हैं। इस खीर को बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को घिस लें। इसको दूध, चीनी, केसर और काजू-बादाम डालकर पकाया जाता है। यह खीर बेहद स्वादिष्ट होती है।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर