Tulsi Puja Niyam: तुलसी के पौधे में इन चीजों को चढ़ाने में प्राप्त होती है मां लक्ष्मी की कृपा, जीवन में आएंगी खुशियां

By अनन्या मिश्रा | Jul 27, 2024

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। जिस भी घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है। ऐसे में अगर आप तुलसी के पौधे में कुछ चीजें अर्पित करते हैं, तो आपको अपने जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: कथा के जरिये विदुर नीति को समझिये, भाग-20

जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

बता दें कि तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर महीने की पंचमी तिथि को तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करने से जातक के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

दांपत्य जीवन में आएंगी खुशियां

तुलसी के पौधे पर सुहाग का सामान जैसे- चूड़ियां, लाल चुनरी, बिंदी आदि श्रृंगार का सामान अर्पित करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं तुलसी के पौधे में श्रृंगार का सामान अर्पित करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

रोजाना करें यह काम

तुलसी मां की कृपा पाने के लिए रोजाना तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही रोजाना शाम को घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस उपाय को करने में जातक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे में एकादशी और रविवार के दिन जल अर्पित नहीं करना चाहिए।  

इस दिन डालें कच्चा दूध

मान्यता के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को मां लक्ष्मी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस उपाय को करने से घर से दरिद्रता का नाश होता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर अपनी बहन की अनदेखी का आरोप, BJP का दावा कांग्रेस में बने दो खेमे

बुल्गारिया में Iliana Iotova की जीत के संकेत, Exit Poll में 52 फीसदी वोट का अनुमान

Cyclone Arnab: ओडिशा में भूस्खलन और बाढ़ से 6 की मौत, CM माझी ने घोषित किया राहत पैकेज

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त