Hair Care Routine: Working Women सुबह की जल्दबाजी में Hair Fall रोकने के लिए अपनाएं सही Hair Care

By अनन्या मिश्रा | Nov 21, 2026

ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए सुबह का समय काफी भागदौड़ भरा रहता है। सुबह उठने से लेकर तैयार होने, नाश्ता करने और समय पर ऑफिस पहुंचने की जद्दोजहद में खुद का ध्यान रखना पीछे छूट जाता है। इस बिजी लाइफस्टाइल की वजह से बालों की देखभाल करने का समय नहीं मिल पाता और हेयर फॉल होने लगता है। कई महिलाएं बालों की केयर करने की जगह बस जल्दी-जल्दी तैयार होकर ऑफिस निकल जाती हैं। लेकिन बालों की केयर करने के लिए हर रोज लंबा समय देना जरूरी नहीं है।

ऑफ‍िस जाने वाली मह‍िलाएं ऐसे करें बालों की देखभाल

आप रूटीन में कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनाकर अपने बालों को ड्राई होने या उलझने से बचा सकती हैं। वहीं ऑफिस जाने वाली महिलाएं कुछ हेयर केयर टिप्स फॉलो कर सकती हैं। इन टिप्स को फॉलोकर आप हेयरफॉल से राहत पा सकती हैं।

नहाने से पहले बाल सुलझाएं

सुबह के समय कई मह‍िलाएं जल्‍दी-जल्‍दी में कंघी करने लग जाती हैं। लेकिन जल्दी में बाल को खींचकर कंघी नहीं करना चाहिए। इससे बाल ज्यादा टूटते हैं और नहाने से पहले चौड़े दातों वाली कंघी से बालों को सुलझाएं।

पहले बालों के सिरों पर करें कंघी करें

गीले बालों को जोर से कंघी करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बाल तेजी से टूटने लगते हैं।

शैंपू करते समय सिर की मसाज

बालों को शैंपू करने के दौरान उंगलियों के पोरों से सिर की त्वचा पर करीब दो मिनट तक गोल-गोल हाथ से मसाज करें। इससे स्कैल्प पर जमी गंदगी साफ होती है। ध्यान रहे कि नाखूनों से सिर को नहीं खुजलाएं।

फौरन न धुलें कंडीशनर

कुछ महिलाएं शैंपू के बाद कंडीशनर लगाती हैं और फिर फौरन बालों को धो लेती हैं। जब कंडीशनर लगाने के बाद कुछ मिनट इसको बालों में लगा रहने दें। इस दौरान आप हेयर कैप या गर्म तौलिए से बालों को ढक भी कहती हैं और भी हेयर वॉश कर लें।

तौलिये से न रगड़ें गीले बाल

कई बार जल्दी-जल्दी में महिलाएं गीलो बालों को तौलिए से रगड़कर सुखाने लगती हैं। बाल टूटने का सबसे बड़ा कारण यह भी है। बाल धोने के बाद सूती कपड़े या माइक्रोफाइबर तौलिए से सुखाएं।

रात में बालों को न छोड़ें खुला

सोने से पहले बालों की चोटी बनाएं या फिर बालों का ढीला जूड़ा बांध लें। इससे बाल कम उलझते हैं और तक‍िए पर सैटिन या सिल्क का कवर लगाना चाहिए। इससे भी आपके बाल नहीं उलझेंगे।

प्रमुख खबरें

Vaishno Devi में 87 लाख भक्तों ने किए दर्शन, Shrine Board को एक करोड़ पार होने की उम्मीद

Jan Nayak Express में महिला यात्री से हाथापाई पर RPF ने माना- सिपाही को बरतनी चाहिए थी शांति

Manipur hooch tragedy | मणिपुर शराब त्रासदी पर राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला: कहा-यह हादसा नहीं, सरकार की लापरवाही है

PM Narendra Modi Vaishali rally | ‘पहले सुर्खियों में घोटाले होते थे, अब निवेश की चर्चा होती है’, वैशाली में PM मोदी का पिछली सरकारों पर बड़ा हमला