नील गाय को बचाने के चक्कर में हुई सड़क दुर्घटना, योगी आदित्यनाथ की ड्यूटी पर तैनात अधिकारी की मौत

By रेनू तिवारी | Aug 26, 2022

बस्ती (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के तहत विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) की शुक्रवार को बस्ती के पास एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री के ओएसडी मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी और कार चालक के साथ उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर यात्रा कर रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी कार पेड़ से टकरा गई।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय के मोतीलाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ट्विटर पर लिखा, "महाराज जी (यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ) ने सड़क दुर्घटना में गोरखपुर के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के श्री मोतीलाल सिंह जी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी