अदालती आदेश का 10 साल तक पालन नहीं करने वाले अधिकारी के निलंबन का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2021

रांची|  झारखंड उच्च न्यायालय ने एक दशक से भी अधिक समय तक अपने आदेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किए जाने को लेकर बुधवार को राज्य आवास बोर्ड के विधि अधिकारी को निलंबित करने और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का आदेश दिया।

इसे भी पढ़ें: भारत अन्वेषण के क्षेत्र में बहुत आगे: राज्यपाल रमेश बैस

सुनवाई के दौरान पीठ को बताया गया कि दस साल पहले इस मामले में प्रार्थी को दूसरा प्लाट आवंटित करने का उच्च न्यायालय ने आदेश दिया था। लेकिन अभी तक उक्त आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है।

यह तथ्य सामने आने पर अदालत ने राज्य आवास बोर्ड के कामकाज पर तल्ख टिप्पणी की और आवास बोर्ड के विधि अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने और तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित करने का आदेश राज्य सरकार को दिया।

इस मामले में पीड़ित धनंजय कुमार सिंह ने अदालत में याचिका दायर की थी। 15 अप्रैल 2004 में सिंह को आवास बोर्ड की ओर से प्लाट आवंटित किया गया लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया।

जब उन्होंने इसकी वजह जानने से लिए आवास बोर्ड से संपर्क किया तो पता चला कि यह प्लाट 2003 में ही किसी दूसरे को आवंटित किया जा चुका था और वह उन्हीं के कब्जे में है।

प्रार्थी की ओर से कहा गया कि अगर आवास बोर्ड की ओर से उन्हें दूसरा प्लाट आवंटित कर दिया जाता है तो वह अपनी याचिका को वापस ले लेगा।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में शिक्षा का स्तर सुधारने में इसाई मिशनरीज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री

इसके बाद न्यायालय ने वर्ष 2011 में ही बोर्ड को याचिकाकर्ता को दूसरा प्लाट आवंटित करने का आदेश दिया। लेकिन दस साल बीतने के बाद भी न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

ऑपरेशन टाइगर अंतिम चरण में, Monsoon Session से पहले शिंदे को मिलेंगे 7 UBT MP!

Hyderabad में Donald Trump Avenue: US-India संबंधों में नई मिसाल, 23 जून को उद्घाटन

Siberia में आसमान से गिरा Russia का Tu-22M3 बॉम्बर, Live Crash का खौफनाक वीडियो आया सामने

मिलिट्री जैसी Security में होगा NEET Exam! Annamalai बोले- ये Student के लिए उचित नहीं