प्रतापगढ़ में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में मारपीट मामले में क्षेत्राधिकारी निलंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश प्रशासन ने प्रतापगढ़ जिले के विकास खंड सांगीपुर के सभागार मे शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में क्षेत्राधिकारी (पुलिस उपाधीक्षक) लालगंज जगमाोहन सिंह को निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से इसकी पुष्टि की। अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्‍थी ने क्षेत्राधिकारी का निलंबन आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तीन ऑक्सीजन संयंत्रों का हुआ उद्घाटन

उल्लेखनीय है कि शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष के लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, वहीं प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली लालगंज पुलिस ने शनिवार को गुप्ता की शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता तिवारी और उनकी बेटी अराधना मिश्रा उर्फ मोना सहित 27 लोगों व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश