शादी वाले घरों में पहुंचे अधिकारी, बोले -10 अधिक लोग मिले तो होगा मामला दर्ज

By दिनेश शुक्ल | May 01, 2021

गुना। मध्य प्रदेश में गुना जिला और जनपद सीईओ शनिवार की शाम ग्राम पंचायत म्याना, डुंगासरा, भदौरा, तिनस्याई और टकनेरा में निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जिन घरों में आगामी दिनों में वैवाहिक आयोजन होने वाले थे, उन घरों में जाकर उन्होंने लोगों से कहा कि कोविड गाइड लाइन का पालन करें। साथ ही 10 से अधिक लोग वैवाहिक आयोजन में शामिल न हो। अगर 10 से अधिक लोग शादी में मिलते है, तो वर और वधु पक्ष के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना मुक्त भोपाल अभियान के तहत सर्वे शुरू, किया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण

ग्रामीणों का कहना था कि शहर में जनता कर्फ्यू लगा हुआ है, लेकिन वह अपनी पंचायतों में टोटल लॉकडाउन का पालन करा रहे है। जिला पंचायत सीईओ जब टकनेरा पंचायत में पहुंचे तो वहां ग्रामीण ढोल पीटकर मुनादी कर टोटल लॉकाडाउन का पालन करने की मुनादी करते नजर आए। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में जो भी बाहर से व्यक्ति आ रहा हैं, तो उसे 15 दिन के लिए पंचायत भवन और स्कूल भवनों में क्वांरटाइन किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार