ओहियो वायु सेना अड्डा बंद किया गया, बंदूकधारी के दिखाई देने की खबरों की जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2021

राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस (अमेरिका)। ओहियो के राइट-पैटरसन वायु सेना अड्डे को बृहस्पतिवार रात को बंद कर दिया गया और परिसर में एक बंदूकधारी के दिखाई देने संबंधी खबरों की जांच शुरू कर दी गई है। हवाई अड्डा प्रशासन की ओर से यह जानकारी दी गई। हवाई अड्डा प्रशासन की प्रवक्ता स्टेसी गीगर ने बताया कि आधी रात से कुछ देर पहले नौ बजकर 25 मिनट पर एक बंदूकधारी को परिसर में देखे जाने की खबर मिली। गीगर ने बताया कि आपातकालीन स्थिति से निपटने वाले कर्मी परिसर में गहनता से फिर से तलाश कर रहे हैं। इस संबंध में मीडिया को जल्द ही जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटरों ने बाइडन की अफगानिस्तान नीति की आलोचना की

ओहियो के डेटन के कुछ ही दूर पूर्व में स्थित वायु सेना अड्डे को बंद किए जाने की घोषणा लाउडस्पीकरों के माध्यम से की गई। हवाई अड्डा प्रशासन ने कहा है कि वह ज्यादा जानकारी उपलब्ध होने पर इस संबंध में ब्योरे देगा।

प्रमुख खबरें

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया

नेपाल बाढ़ में 163 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, चिलिमे सुरंग में राहत अभियान जारी

GST State-wise Report: Assam में 162% की रिकॉर्ड ग्रोथ, UP और Gujarat में भी बढ़ा कलेक्शन, कुछ राज्यों में आई गिरावट