पाकिस्तान में OIC के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू, चीन के विदेश मंत्री ने की शिरकत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2022

इस्लामाबाद।मुस्लिम देशों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) की दो दिवसीय बैठक मंगलवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुरू हुई। 57 सदस्यीय ओआईसी की 48वीं सीएफएम बैठक ‘एकता, न्याय और विकास के लिए साझेदारी विकसित करने’ के विषय पर आयोजित हो रही है। इसमें लगभग 46 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व मंत्री स्तर पर हो रहा, जबकि बाकियों की नुमाइंदगी वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री इमरान खान इसके उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे, जो ओआईसी के प्रति पाकिस्तान की भूमिका और योगदान को उजागर करेगा तथा मुस्लिम जगत के सामने पेश आने वाली चुनौतियों पर रोशनी डालेगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार