असम के तेल कुएं की आग से ऑयल इंडिया को हुआ काफी नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2020

नयी दिल्ली। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि उसे असम क्षेत्र में एक कुएं में विस्फोट और बड़े पैमाने पर आग लगने से प्रति दिन 638 टन कच्चे तेल और 4.60 लाख घनमीटर मीटर गैस के उत्पादन का नुकसान उठाना पड़ा है। असम के तिनसुकिया जिले में कंपनी के संचालित बाघजन क्षेत्र में एक कुएं से 27 मई 2020 को प्राकृतिक गैस का अनियंत्रित रूप से रिसाव होने लगा। इसके कारण विस्फोट हो गया। कुएं में आठ जून को आग लग गयी। इसमें अग्निशमन दल के दो कर्मियों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। कंपनी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने तेल प्रतिष्ठानों पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके कारण असम में कुछ क्षेत्रों में 66 तेल कुओं और 13 गैस कुओं को बंद करना पड़ गया। उसने कहा, इसके कारण दैनिक उत्पादन में 638 टन कच्चे तेल और 4.60 लाख मानक घनमीटर प्राकृतिक गैस का नुकसान हुआ।’’

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी