By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2023
बिहार के खगड़िया जिला के बकिया गांव के समीप तेल पाइपलाइन से मंगलवार को अचानक रिसाव होने पर पुलिस के पहुंचने तक स्थानीय लोगों में तेल लूट की होड़ मच गई। यह पाइपलाइन असम तक फैली है। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक अमितेश रवि ने कहा, ‘‘हमने बकिया गांव में मक्का के खेतों को सील कर दिया है जहां सुबह रिसाव के बाद तेल गिरना शुरू हो गया था। ग्रामीणों को माचिस जलाने या किसी भी ऐसे कदम के खिलाफ सख्त चेतावनी दी गई है जिससे आग लग सकती है।’’