ईरान की राजधानी के पास तेल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मचारी आग बुझाने में जुटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2021

तेहरान। ईरान की राजधानी के पास स्थित एक तेल रिफाइनरी में बुधवार को लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी प्रयास कर रहे हैं। तेहरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित सरकारी तोंदगूयान पेट्रोकेमिकल कंपनी में बुधवार की रात आग लगी। तेल मंत्रालय की शना समाचार एजेंसी ने बताया कि रिफाइनरी के दो वेस्ट टैंक (कचरा रखने वाला टैंक) में रिसाव के कारण आग लगी। शुरुआत में अधिकारियों ने आशंका जतायी थी कि आग लगने से रिफाइनरी के तरल पेट्रोलियम गैस पाइपलाइन प्रभावित हुआ है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें