तेल के 'कुबेर' देश में दिखी पीएम मोदी की धमक, स्वागत के लिए नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने तोड़े सारे नियम

By अभिनय आकाश | May 18, 2026

ओस्लो का वो एयरपोर्ट जहां 43 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री कदम रख रहा है। लेकिन दुनिया देखती रह गई। प्रोटोकॉल तोड़कर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे। यह सिर्फ एक स्वागत नहीं है बल्कि दुनिया की उभरती शक्ति भारत का सम्मान है। यूएई हो, नीदरलैंड हो या फिर स्वीडन सबकी सफल यात्रा के बाद पीएम मोदी अब अपने पांच देशों के दौरे के चौथे पड़ाव यानी कि नॉर्वे पहुंच चुके हैं। 2 दिन की इस यात्रा में एजेंडा बहुत बड़ा है और डील उससे भी बड़ी है। दरअसल नॉर्वे यह वह देश है दोस्तों जिसे तेल और गैस का कुबेर कहा जाता है। जिस वक्त मिडिल ईस्ट और ईरान के तनाव से दुनिया में एनर्जी की कीमतें आसमान छू रही है। वहां नॉर्वे एक उम्मीद बनकर उभरा है। नॉर्वे के पास करीब 7 अरब बैरल का तेल भंडार है। तेल और गैस उत्पादन के वहां पर कुल 97 एक्टिव क्षेत्र हैं। अकेले 2026 में नौवे का तेल गैस राजस्व 78 बिलियन से ज्यादा होने का अनुमान है। जैसे कि रिपोर्ट में बताया गया। 

इसे भी पढ़ें: 5 देशों के दौरे से प्रधानमंत्री लेकर आएंगे गुड न्यूज! क्या पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? जानिए पूरा Long-Term Plan

ओस्लो में 19 मई को पीएम मोदी तीसरे भारत नडे शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और यहां डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत होगी। बता दें पीएम मोदी का मिशन साफ है। भारत को एनर्जी के मामले में आत्मनिर्भर बनाना और इतना ही नहीं वैश्विक मंच पर भारत की पकड़ को और मजबूत करना। खैर नॉर्वे के प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर आना यह बताता है कि यूरोप के लिए भारत कितना जरूरी हो चुका है। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत की ऊर्जा सुरक्षा और तकनीक के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। 

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने केंद्र से पूछा: सभी दवाओं के दाम कैंसर-रोधी औषधियों की तरह नियंत्रित क्यों नहीं?

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, क्या न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग के टकराव से बदलेगा राजनीतिक समीकरण?

Delhi Gymkhana Club परिसर अधिग्रहण पर High Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Koffee with Karan Season 9 | ग्रैंड प्रीमियर में दिखेंगे सलमान खान, करण जौहर के आइकॉनिक चैट शो के आखिरी सीज़न की शुरुआत 14 अक्टूबर से