रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, US Dollar के मुकाबले Record Low 95.23 के स्तर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2026

रुपया सोमवार को 39 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.23 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में अस्थिरता, तेल की कीमतों में उछाल और मुद्रास्फीति और आर्थिक नरमी की आशंकाएं बढ़ने से घरेलू मुद्रा दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट तेल की कीमत 110 डॉलर के आसपास बनी हुई है जिससे भारत जैसी तेल आयात करने वाली अर्थव्यवस्थाएं दबाव में हैं।

‘महाराष्ट्र दिवस’ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। तेल की कीमतों में लगातार हो रही इस वृद्धि और विदेशी पूंजी की निकासी से भारत के व्यापार संतुलन एवं कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था पर स्पष्ट दबाव पड़ रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉलर की निरंतर मांग से अल्पावधि में रुपये पर दबाव बने रहने के आसार हैं जिससे डॉलर के मुकाबले रुपया 95.35 से 95.70 के स्तर के बीच रह सकता हे।’’ इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.26 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 355.90 अंक की बढ़त के साथ 77,269.40पर जबकि निफ्टी 121.75 अंक चढ़कर 24,119.30 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.37 प्रतिशत बढ़त के साथ 109.65 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,047.86 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

NDRF की नई टीमें तैनात करने का लंबित प्रस्ताव जल्द मंजूर करे सरकार: संसदीय समिति

Atiq Ahmed के बेटों को Allahabad High Court से मिली पेरोल, अबान के जनाजे में होंगे शामिल

Meta टीम से सरकार ने Deepfake और AI कंटेंट पर ठोस कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी

Chhattisgarh के Rajnandgaon में EMC 2.0 को केंद्र से मंजूरी, ₹3000 करोड़ का होगा निवेश