By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 28, 2026
ओला इलेक्ट्रिक को उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई-वाहन) के तहत 95.81 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए भारी उद्योग मंत्रालय से मंजूरी मिली है। ओला इलेक्ट्रिक ने बयान में कहा कि यह मंजूरी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पीएलआई-वाहन योजना के तहत मांग प्रोत्साहन से संबंधित है। इसके तहत भुगतान योजना के अंतर्गत राशि वितरित करने के लिए नामित केंद्रीय नोडल एजेंसी आईएफसीआई लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा।
ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लगातार दूसरे वर्ष पीएलआई-वाहन योजना के तहत 95.81 करोड़ रुपये की मंजूरी कंपनी की विनिर्माण क्षमताओं और भारत में विश्वस्तरीय इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी विकसित करने की प्रतिबद्धता की मजबूत पुष्टि है।’’ पीएलआई-वाहन योजना केंद्र सरकार की प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इसका मकसद घरेलू विनिर्माण को मजबूत करना, उन्नत वाहन विनिर्माण प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना और वाहनों तथा वाहन कलपुर्जा क्षेत्र में भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाना है।