Ola Electric का Commercial EV Market में बड़ा दांव, Delivery Business के लिए ला रही स्पेशल स्कूटर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2026

बिजलीचालित दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक का देश के वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में उतरने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार के एक प्रमाणन दस्तावेज से यह जानकारी मिली है। कंपनी को भारतीय वाहन अनुसंधान संघ (एआरएआई) से केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमपीआर) के तहत एल1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए सरकारी मंजूरी (होमोलोगेशन) मिल गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ‘होमोलोगेशन’ किसी भी वाहन को पेश करने से पहले आखिरी बड़ा नियामकीय कदम होता है। ऐसे में कंपनी इस स्कूटर को इसी तिमाही में उतार सकती है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और होर्मुज जलडमरूमध्यम के आसपास तनाव के कारण ईंधन की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है।

इससे डिलिवरी राइडर और फ्लीट परिचालकों का खर्च बढ़ रहा है, जिसके चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेज हो सकती है। यदि इस स्कूटर को इसी तिमाही में पेश किया जाता है, तो यह ओला इलेक्ट्रिक का तेजी से बढ़ते वाणिज्यिक परिवहन खंड में प्रवेश सुनिश्चित करेगा।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow