Ola Electric Update: ओला इलेक्ट्रिक करने वाली है छंटनी, जा सकती है 500 कर्मचारियों की नौकरी

By रितिका कमठान | Nov 21, 2024

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी के कर्मचारियों पर घंटनी की तलवार लटकी हुई है। कंपनी जल्द ही छंटनी करने जा रही है। कंपनी ने छंटनी करने का फैसला लिया है। ओला कंपनी ने मार्जिन में सुधार लाने के लिए ये कदम उठाया है। वहीं कंपनी का कहना है कि जल्द से जल्द ओला इलेक्ट्रिक को मुनाफा बनाने वाली कंपनी बनाना होगा। ओला इलेक्ट्रिक कंपनी में नई पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है, जिसके कारण 500 कर्मचारियों की नौकरी पर असर हो सकता है।

इसके तहत जुलाई जुलाई 2022 में 1000 कर्मचारियों की छंटनी की गई थी। इस दौरान कंपनी ने यूज्ड कार बिजनेस, क्लाउड किचन और ग्रॉसरी डिलिवरी के बिजनेस को बंद कर दिया था। इस दौरान दूसरे बिजनेस वर्टिकल्स से 1000 कर्मचारियों की छंटनी हुई थी। इसके बाद कंपनी को ईवी कारोबार के लिए 800 लोगों को नियुक्त करना पड़ा। गुरुवार 21 नवंबर 2024 का कारोबारी सत्र ओला इलेक्ट्रिक के लिए बेहद निराशाजनक रहा है।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 66.86 रुपये के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गए हैं और आज के सत्र में शेयर 3.04 फीसदी की गिरावट के साथ 67.21 रुपये पर बंद हुआ है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर फिलहाल इसके आईपीओ मूल्य 76 रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत