By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2025
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की मोटरसाइकिल ‘रोडस्टर एक्स+’ को सरकारी प्रमाणन मिल गया है और अब इसकी आपूर्ति शुरू हो जाएगी। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि ‘रोडस्टर एक्स+’ (9.1 किलोवाट-घंटे) को सरकारी परीक्षण एजेंसी मानेसर स्थित ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी’ (आईसीएटी) से केंद्रीय मोटर वाहन नियम (सीएमवीआर), 1989 के तहत अनुमोदित किया गया है।