ठाकरे के विरुद्ध, शिवसेना में गृह युद्ध, वायरल हुआ फडणवीस का पुराना वीडियो- मैं समंदर हूं लौटकर वापस आऊंगा

By अभिनय आकाश | Jun 22, 2022

महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत ने उद्धव ठाकरे की कुर्सी को न केवल हिला दिया है बल्कि सत्ता से बेदखल करने की कगार पर ला दिया है। फेसबुक लाइव के जरिये जनता से संवाद करते हुए कहा कि अगर कोई विधायक चाहता है कि मैं सीएम नहीं रहूं, तो मैं अपना सारा सामान वर्षा बंगले (सीएम का आधिकारिक आवास) से मातोश्री ले जाने के लिए तैयार हूं। जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने  उद्धव ठाकरे से मिलने शरद पवार उनके सरकारी आवास पर पहुंचे हैं। महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे के बीच पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे ने 34 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी की जारी, शिवसेना के व्हिप को बताया गैरकानूनी

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सियासत में पिछले पांच दशक में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस को छोड़कर कोई भी मुख्यमंत्री अपने पांच साल का कार्यकाल नहीं पूरा कर सका है। उद्धव ठाकरे के ढाई साल का कार्यकाल पूरा करने के साथ ही सूबे में सियासी संकट के बादल मंजराने लगे हैं। शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे के साथ करीब 40 विधायकों के साथ होने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में शिंदे अलग पार्टी तोड़ते हैं तो फिर उद्धव की कुर्सी जानी तय है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द