दो तरफा राजनीति कर रहे ओली, एक तरफ बातचीत को बेकरार, दूसरी तरफ कालापानी लेने की कर रहे बात

By अभिनय आकाश | Jan 11, 2021

नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दो तरफा राजनीति का खेल खेल रहे हैं। एक तरफ वह नक्शा विवाद को लेकर बातचीत के लिए अपने विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली को भारत भेज रहे हैं। दूसरी तरफ कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को भारत से वापस लेने के दावे भी कर रहे हैं। बता दें कि नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली भारत के दौरे पर आने वाले हैं। ओली ने सांसदों को बताया कि नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली के भारत दौरे में भी सीमा विवाद के मुद्दे को उठाया जाएगा। रिश्तों में तनाव आने के बाद वह नेपाल से भारत आने वाले वह सबसे वरिष्ठ राजनेता होंगे। 

इसे भी पढ़ें: क्या थी 1950 की भारत-नेपाल संधि? सच में नेहरू ने ठुकराया था राजा त्रिभुवन का विलय वाला प्रस्ताव

कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख भारत से वापस लेने के दावे

बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि वह कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख क्षेत्र को भारत से वापस लेंगे। ओली ने नेशनल असेंबली (उच्च सदन) को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। ओली ने कहा, सुगौली संधि के मुताबिक महाकाली नदी के पूर्वी हिस्से में स्थित कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख नेपाल का भाग हैं। हम भारत के साथ कूटनीतिक वार्ता के जरिए इन्हें वापस लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भारत और नेपाल ने आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने पर जताई सहमति

नेपाल ने जारी किया था विवादित नक्शा

नेपाल सरकार ने पिछले साल भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख के अपना होने का दावा करते हुए विवादित नक्शा जारी किया था, जिसका भारत ने कड़े शब्दों ने विरोध जताया था। इसे लेकर भारत सरकार ने कड़ी आपत्ति जताई थी और इसे एकतरफा कदम करार दिया था। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे