इंग्लैंड का तेज गेंदबाज स्टोन पीठ की चोट के कारण WI दौरे से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

लंदन। इंग्लैंड का तेज गेंदबाज ओली स्टोन पीठ की चोट के कारण वेस्टइंडीज के दौरे में नहीं खेल पायेगा। रविवार को अभ्यास सत्र में भाग लेने के बाद से स्टोन की पीठ के निचले हिस्से में जकड़न है। बारबाडोस में कराये गये स्कैन में पुष्टि हुई कि उनकी चोट गंभीर है जिससे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में वह नहीं खेल पायेंगे। स्टोन ने तीन मैचों की श्रृंखला में टेस्ट पदार्पण की उम्मीद लगायी थी लेकिन वारविकशर के इस तेज गेंदबाज को पांच दिवसीय क्रिकेट में आगाज का इंतजार करना होगा।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार, ‘स्कैन के बाद पता चला कि ओली स्टोन की पीठ में चोट है। वह इस हफ्ते के अंत में कैरेबियाई सरजमीं से स्वदेश लौट आयेंगे और फिर यहां और परीक्षण करायेंगे।’ 

प्रमुख खबरें

Patna के Maner में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की गोली मारकर हत्या

सरकारी OMCs ने नए Ethanol Tender से गन्ने का रस हटाया, Maize की कीमत घटाई

Samsung Galaxy F70 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP OIS कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस

TVK और IUML का गठबंधन निकाय चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव में रहेगा बरकरार: मंत्री शाहजहां