ओलंपियन और 1962 एशियाई खेलों के फुटबॉल चैम्पियन चंद्रशेखर का निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2021

कोच्चि। पूर्व ओलंपियन फुटबॉल खिलाड़ी और 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे ओ चंद्रशेखर का मंगलवार को यहां उनके आवास पर निधन हो गया। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी।  वह 85 वर्ष के थे और उनके तीन बच्चे हैं। परिवार से जुड़े एक सूत्र ने पीटीआई-को बताया कि अपने खेल के दिनों में डिफेंडर की भूमिका निभाने वाले चंद्रशेखर कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने कुछ टूर्नामेंटों में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। वह 1962 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के अलावा 1960 रोम ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

इसे भी पढ़ें: बच्चों की लड़ाई घर के बड़ो के लिए बनी खूनी खेल, तलवार से सिर पर किया हमला

वह 1958 से 1966  तक कैल्टेक्स क्लब और फिर 1967 से 1972 तक भारतीय स्टेट बैंक के लिए खेले। अपने शोक संदेश में एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ‘‘यह सुनकर दुख हुआ कि चंद्रशेखर नहीं रहे। वह अब तक की सबसे सफल भारतीय टीमों में से एक का महत्वपूर्ण हिस्सा थे और भारत में खेल में उनका योगदान कभी भूला नहीं जाएगा। मैं इस दुख को साझा करता हूं।’’ एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, ‘‘चंद्रशेखर कई पीढ़ियों के लोगों के लिए एक प्रेरक व्यक्ति रहे हैं और अपने करियर के दौरान कई पुरस्कार जीते हैं। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना भेजता हूं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश