पाकिस्तान हॉकी की बदहाली पर इस ओलंपियन एथलीट ने उठाए सवाल, इमरान खान ने कर दिया 10 साल के लिए बैन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खेल अधिकारियों ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक का इस्तेमाल करने के आरोप में 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के हॉकी खिलाड़ी राशिद-उल-हसन पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। ‘डॉन’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, 62 वर्षीय राशिद ने आपत्तिजनक का इस्तेमाल करने के आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हुए कहा कि वह प्रतिबंध को अदालत में चुनौती देने के विकल्प पर विचार कर रहे है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने गुरुवार को देश में खेल की गिरावट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना करने के बाद उन्हें 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। प्रतिबंध पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए राशिद ने कहा कि वर्तमान में वह महासंघ में किसी पद पर भी काबिज नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kutch और Banaskantha में सड़क विकास के लिए 692 करोड़ रुपये मंजूर

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant