ओलंपिक साइकिलिंग चैंपियन जाक ड्यूपोंट का 91 साल की उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

पेरिस। लंदन ओलंपिक 1948 के स्वर्ण पदक विजेता फ्रांस के साइकिलिस्ट जाक ड्यूपोंट का निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के गांव लेजात सुर लेजे में ड्यूपोंट का जन्म हुआ था और यहीं उनका निधन हुआ। उन्होंने 11 अगस्त 1948 को हर्ने हिल वेलोड्रोम में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता था।

इसे भी पढ़ें: डेविस कप मुकाबले में भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान होंगे रोहित राजपाल

तब 20 साल के ड्यूपोंट ने 1000 मीटर टाइम ट्रायल के फाइनल में बेल्जियम के पियरे निहांत को एक सेकंड के अंतर से पछाड़कर खिताब जीता था। ड्यूपोंट ने पेशेवर बनने के बाद 1954 में फ्रेंच चैंपियनशिप जबकि 1951 और 1955 में प्रतिष्ठित पेरिस टूर के खिताब जीते।

 

 

प्रमुख खबरें

BJP में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप, शेखर सुमन भी हुए भगवामय

क्या है सिख फॉर जस्टिस, क्यों भारत ने लगाया इस संगठन पर बैन, AAP पर लगे आतंकी गुट से संबंधों के आरोप

Prabhasakshi Newsroom | अयोध्या का राम मंदिर बेकार है, मंदिर का पूरा नक्शा खराब है..., समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के बयान से खड़ा हुआ विवाद

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान