ओलंपिक पदक विजेता लवलीना असम पुलिस में डीएसपी नियुक्त, भावुक हुई खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

गुवाहाटी। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को बुधवार को असम पुलिस में प्रशिक्षु उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में शामिल किया गया और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में लवलीना भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का हिस्सा होंगी। इस मौके पर लवलीना ने भावुक होते हुए पुलिस विभाग का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह राज्य का सम्मान बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। सरमा ने लवलीना को राज्य पुलिस में शामिल करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल तोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग में लवलीना का कांस्य पदक जीतना राज्य के खेल इतिहास में अब तक के सबसे गरिमामयी क्षणों में से एक था। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की मौजूदा आयु के मद्देनजर, वह एक दिन असम पुलिस सेवा (एपीएस) में किसी शीर्ष पद पर और बाद में आईपीएस कैडर में पहुंच सकती हैं। सरमा के अनुसार, ‘‘हम सबसे प्रतिभाशाली एपीएस अधिकारियों को आईपीएस कैडर दिये जाने की सिफारिश करते हैं।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन