Olympic Tokyo: सेलिंग में पहले दिन की स्पर्धा के बाद नेत्रा कुमानन 27वें और विष्णु 14वें स्थान पर रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

इनोशिमा (जापान)। भारतीय सेलिंग (पाल नौकायन) खिलाड़ियों ने रविवार को यहां तोक्यो ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत की जिसमें नेत्रा कुमानन दो रेस के बाद 27वें स्थान पर चल रही हैं जबकि विष्णु सरवनन अपनी पहली रेस के बाद 14वें स्थान पर हैं। नेत्रा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह महिला लेजर रेडियल में पहली रेस के बाद 33वें स्थान पर थी। उन्होंने दूसरी रेस में 16वें स्थान के साथ वापसी का प्रयास किया और 49 नेट अंक के साथ कुल 27वें स्थान पर चल रही हैं। सरवनन पुरुष लेजर स्पर्धा में पहली रेस में 14वें स्थान पर रहे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल