रद्द हो सकती है ओलंपिक मशाल रिले? जापान में बढ़ रहे कोरोना के मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2021

तोक्यो। तोक्यो 2020 की प्रमुख सीको हाशिमोतो ने शुक्रवार को कहा कि जिन क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं वहां ओलंपिक मशाल रिले को रद्द किया जा सकता है। हाशिमोतो ने तोक्यो में नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘एक टीम है जिसने (मशाल रिले में) भाग लेने से इन्कार कर दिया है। प्रत्येक क्षेत्र में वायरस की स्थिति लगातार बदल रही है, इसलिए हमें जल्द से जल्द निर्णय लेने की आवश्यकता है लेकिन साथ ही आखिरी क्षणों में बदलाव के लिये भी हमारा रुख लचीला होना चाहिए। ’’

इसे भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी आठ अप्रैल को, क्रिकेट से चार महीने तक रहेंगे दूर

समिति अप्रैल के आखिर में जापान में दर्शकों की संख्या को अंतिम रूप देगी। हाशिमोतो से जब तीन अप्रैल से शुरू होने वाली कुछ परीक्षण प्रतियोगिताओं को रद्द करने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा ‘‘जिस माहौल में खिलाड़ी सुरक्षित महसूस करें, उसमें हम प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। हमें इस पर कड़ी मेहनत करनी होगी।

प्रमुख खबरें

रेत खनन में 1427 करोड़ के नुकसान पर Durai Murugan पर DVAC की FIR, 34 ठिकानों पर तलाशी

Shakahola केस में 190 बच्चों की मौत के जिम्मेदार Paul Mackenzie को मिली 200 साल की जेल

UP में Diwali और छठ पर Medical College अलर्ट, 24 घंटे चालू रहेंगी जीवन रक्षक सेवाएं

Chennai Open में Vaishnavi Adkar को मिली हार Maya और Shrivalli Quarter Final में पहुंचीं