ना मशाल, ना मशाल वाहक और ना ही दर्शक, कुछ इस तरह दिखा ओलंपिक मशाल रिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक मशाल रिले गुरूवार को फुकुशिमा से शुरू होगी लेकिन इसमें ना तो मशाल होगी, ना मशालवाहक और ना ही दर्शक। यूनान से 12 मार्च को ओलंपिक ज्योति यहां पहुंच गई है। इसे लालटेन में एक वाहन पर रखकर घुमाया जायेगा।

कोविड 19 के चलते सड़कें सूनी पड़ी है क्योंकि लोगों से सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये कहा गया है। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके और जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: IOC अधिकारी बोले, कोरोना वायरस के चलते टोक्यो ओलिंपिक का टलना तय

आयोजन समिति के सीईओ तोशिरो मुतो ने कहा ,‘‘ काश कम से कम एक धावक मशाल रिले में साथ रह पाता।’’ इस बीच तोक्यो ओलंपिक के स्थगित होने की पूरी संभावना बन गईहै। दुनिया भर से खेल महासंघ , मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी इसके लिये दबाव बना रहे हैं जबकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने चार सप्ताह के भीतर फैसला लेने की घोषणा की है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका