ओलंपिक स्थगित होने से बेहतर तैयारी कर सकेंगे भारतीय टेटे खिलाड़ी, विदेशी कोच मिलना मुश्किल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2020

नयी दिल्ली। तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने से भारतीय टेबल टेनिस टेनिस को बेहतर तैयारी के लिये समय मिल गया लेकिन भारतीय टेबल टेनिस महासंघ मुख्य कोच के पद पर किसी विदेशी की बजाय भारतीय की ही नियुक्ति कर सकता है। एशियाई खेल 2018 के बाद से भारतीय टेबल टेनिस टीम के पास मुख्य कोच नहीं है। टीटीएफआई ने पिछले साल कनाडा के डेजान पेपिच को लाने की कोशिश की लेकिन वह घुटने के आपरेशन के कारण नहीं आ सके।

टीटीएफआई महासचिव एम पी सिंह ने कहा ,‘‘ हम इस समय भारतीय कोच ही नियुक्त कर सकते हैं। हालात बेहतर होने पर विदेशी कोच के बारे में सोचा जायेगा। पिछले एक साल से महिला और पुरूष टीमें भारतीयों कोचों के साथ ही खेल रही है। हम उन्हें ही बरकरार रख सकते हैं।’’ पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन सौम्यदीप रॉय और अरूप बासक पुरूष और महिला टीमों के साथ जुड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका