कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो ने किया ऐसा दिल जीतने वाला काम

ronaldo

देश में बढ़ते कोरोना वायरस के बीच क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके एजेंट पुर्तगाली अस्पतालों को देंगे तीन आईसीयू। वे सांटो एंटोनियो अस्पताल को भी एक यूनिट देंगे। पुर्तगाल में कोविड 19 के 2362 मामले सामने आये हैं और 30 से ज्यादा मौतें हो चुकी है।

लिस्बन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनके एजेंट जार्ज मेंडेस कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिये पुर्तगाल के अस्पतालों को तीन आईसीयू देंगे।

इसे भी पढ़ें: खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने टोक्यो ओलंपिक स्थगित करने के फैसले का स्वागत किया

पुर्तगाली स्टार के प्रवक्ता ने बताया कि वे यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल सेंटर आफ नार्दर्न लिस्बन को दो गहन चिकित्सा ईकाई (आईसीयू) देंगे जिसमें प्रत्योक की क्षमता दस बिस्तर की होगी। वे सांटो एंटोनियो अस्पताल को भी एक यूनिट देंगे। पुर्तगाल में कोविड 19 के 2362 मामले सामने आये हैं और 30 से ज्यादा मौतें हो चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़