लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष ने कोरोना महामारी पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली ने बुधवार को कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा की और वैश्विक स्तर पर समन्वित कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय युवा संसद में बोले बिरला, पिछले सात दशकों की यात्रा में भारत का लोकतंत्र निरंतर सशक्त और समृद्ध हुआ 

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष ने डिजिटल माध्यम से बैठक की। लोकसभा अध्यक्ष ने कोविड -19 महामारी के कारण यूरोपीय संघ के देशों में नागरिकों की मृत्यु पर शोक जताया और इस महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए वैश्विक स्तर पर समन्वित कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। दोनों पक्षों ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच परस्पर सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए संसदीय संपर्क के महत्व का उल्लेख किया। 

इसे भी पढ़ें: कंपनी सचिवों के 48वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले ओम बिरला, कोरोना की चोट से तेजी से उबर रही है अर्थव्यवस्था 

बिरला और सासोली ने कोविड-19 महामारी और जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों पर भी चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भारत- यूरोपीय संघ के सम्बन्धों कापूर्ण लाभ उठाने के लिए संसदीय संपर्क में और वृद्धि करना महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

Delhi Large-Scale Security | दिल्ली में सुरक्षा चाक-चौबंद! नववर्ष और गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस-केंद्रीय एजेंसियां ​​लगाएंगी पैनी नज़र, मीटिंग का दौर शुरू

Gurugram: पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत पर हत्या का मामला दर्ज

भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत के बाद Elon Musk ने Canada की स्वास्थ्य प्रणाली की कड़ी आलोचना की

America ‘वास्तविक’ संयुक्त राष्ट्र बन गया है : Donald Trump