भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत के बाद Elon Musk ने Canada की स्वास्थ्य प्रणाली की कड़ी आलोचना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

उत्तर-पश्चिम कनाडा के एडमोंटन के एक अस्पताल में आठ घंटे से अधिक समय तक इलाज का इंतजार करते हुए कथित तौर पर हृदय गति रुकने से एक भारतीय मूल के व्यक्ति की मौत के बाद अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने कनाडा की स्वास्थ्य प्रणाली की कड़ी आलोचना की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, आठ घंटे से अधिक समय बीतने के बाद जब प्रशांत को आखिरकार इलाज के लिए बुलाया गया, तो दिल का दौरा पड़ने से कुछ ही सेकंड में उनकी मौत हो गई।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के मालिक मस्क ने एक पोस्ट में कनाडा की स्वास्थ्य प्रणाली की कड़ी आलोचना की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत की पत्नी निहारिका ने शुक्रवार को मांग की कि अस्पताल के कर्मचारियों को जवाबदेह ठहराया जाए।

स्थानीय मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में निहारिका ने कहा, ‘‘मैं प्रशांत के लिए न्याय चाहती हूं।’’ इस बीच, पारिवारिक मित्र और भारतीय समुदाय के नेता वरिंदर भुल्लर ने कहा कि कनाडा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बिगड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं 30 साल पहले कनाडा आया था, उसकी तुलना में अब स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बदतर होती जा रही है।

प्रमुख खबरें

JMM की धमकी और CPM के कड़े Letter ने बढ़ाई INDIA गठबंधन की टेंशन, क्या करेगी Congress?

भारतीय महिला Football टीम ने रचा इतिहास, छठी बार बनीं SAFF Champions

SS Rajamouli की Varanasi पर सबसे बड़ा खुलासा, Mahesh Babu बनेंगे राम, होगी 30 मिनट की महालड़ाई

Team India में 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री, Gavaskar बोले- Sanju को बाहर करो