संसद का शीतकालीन सत्र: अध्यक्ष बिरला 29 नवंबर को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2021

नयी दिल्ली|  संसद का शीतकालीन सत्र सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 29 नवंबर को संसद में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा और राज्यसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान आगंतुकों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश

संसद के केन्द्रीय कक्ष में 26 नवंबर को लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह का लगभग सभी विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया था। बिरला ने विपक्षी दलों द्वारा कार्यक्रम के बहिष्कार को लेकर ‘‘दुख’’ व्यक्त किया था। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बिरला ने कहा था कि वह सदन के सुचारू संचालन को लेकर आम सहमति बनाने के लिए विपक्ष और सत्ता पक्ष के साथ बैठेंगे।

इसे भी पढ़ें: गाजीपुर सीमा पर जश्न, कृषि कानून रद्द किए जाने की घोषणा के बाद भीड़ बढ़ने की संभावना

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि अध्यक्ष सोमवार को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

FIFA President Gianni Infantino 2027 में नहीं लड़ सकते चौथा चुनाव, पूर्व अधिकारी का दावा

बिहार में Renewable Energy सेक्टर में 2.57 लाख करोड़ के Investment की उम्मीद

Virginia चुनाव जीतकर US Congress पहुंचे Suhas Subramanyam, बोले- अंतहीन युद्ध खत्म कराएंगे

Agniveer योजना में विस्तार, मोदी की VISTAR योजना समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें