मोदी-शाह ने फिर चौंकाया, ओम बिरला होंगे लोकसभा के नए स्पीकर

By अंकित सिंह | Jun 18, 2019

कोटा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओम बिरला लोकसभा के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए एनडीए में इनके नाम की सहमती बन गई है। ओम बिरला आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 

2019 लोकसभा चुनाव में ओम बिरला ने कांग्रेस प्रत्याशी राम नारायण मीणा को करीब पौने तीन लाख वोटों से मात दी। वह कोटा से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर सांसद बने हैं। राजस्थान भाजपा के बड़े नेता होने के साथ-साथ संघ में भी इनकी अच्छी पकड़ है।  

प्रमुख खबरें

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली