ओम प्रकाश राजभर बोले, भाजपा का राष्ट्रवाद चुनावी दांव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

बलरामपुर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद चुनावी दांव है। राजभर ने कहा,  भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रवाद चुनावी दांव है। इसी तरह सपा—बसपा का गठबन्धन चुनावी दांव है और कांग्रेस भी प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में लाकर चुनावी दांव लगा रही है... किसका दांव सटीक बैठता है, इसका आगामी 23 मई को पता चले जायेगा। राजभर यहां एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आये थे।

इसे भी पढ़ें: सहयोगी दलों को साथ लेकर चली भाजपा तो मोदी का फिर PM बनना तय: राजभर

राजभर ने कहा, ‘‘सपा—बसपा और कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियां उन्हें अपने साथ बुला रही हैं, लेकिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रभारी से उनकी मुलाकात हो चुकी है। दो—तीन दिन के भीतर लोकसभा टिकटों का बंटवारा हो जाएगा।’’

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी