चुनावों से पहले राजभर का बड़ा बयान, अमित शाह ने मौर्य को मुख्यमंत्री बनाने का किया था वादा, योगी को दे दी कमान

By अनुराग गुप्ता | Aug 10, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियां तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी बीच सुहेलदेवभारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने साल 2017 में भाजपा के साथ किए गए गठबंधन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ की गई बातचीत का जिक्र किया। 

इसे भी पढ़ें: ओमप्रकाश राजभर की सफाई, ओवैसी से मतभेद नहीं, उनके साथ ही लड़ेंगे चुनाव 

गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ने वाले हैं। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन हो चुका है और पिछले कुछ दिनों के बयानों पर गौर करें तो ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी के पक्ष में काफी बयान दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर

Ramanagara में POCSO आरोपी शिक्षक ने SP ऑफिस की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी

Canada को EU का सहयोगी सदस्य बनाने की पहल, Emmanuel Macron ने किया समर्थन