भाजपा से गठबंधन को लेकर अभी कुछ तय नहीं: ओम प्रकाश राजभर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2019

बलिया (उप्र)। पिछड़ों के आरक्षण में आरक्षण की व्यवस्था करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार से नाता तोड़ने की चेतावनी देने वाली उसकी सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि गठबंधन जारी रखने को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। प्रदेश के दिव्यांग जन सशक्तिकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री राजभर ने शुक्रवार को बलिया जिले के रसड़ा कस्बे में दिव्यांगों को उपकरण वितरण कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा से गठबंधन को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा कि अभी फिलहाल उनका भाजपा से गठबंधन को लेकर मसला सुलझा नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा जीतेगी अमेठी सीट: योगी आदित्यनाथ

राजभर ने पूर्व में एलान किया था कि अगर उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई तो वह 24 फरवरी को भाजपा से नाता तोड़ लेंगे। राजभर की गत 19 फरवरी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात हुई थी। राजभर ने बताया कि बैठक में शाह से सुभासपा के लिये कार्यालय भवन के आवंटन, विभिन्न शासकीय निगमों में सुभासपा नेताओं की नियुक्ति के सवाल पर चर्चा हुई। इस पर शाह ने राज्य सरकार से वे मांगें पूरी करने को कहा, मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal