ओम प्रकाश राजभर ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, UP का 3 और बिहार की दो सीटों पर ठोका दावा

By अंकित सिंह | Feb 21, 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होते दिखाई दे रही है। आज उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। इन सबके बीच एनडीए में भी खींचतान की संभावनाएं अब दिखाई देने लगी है दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के सामने एक बड़ी डिमांड रख दी है। उन्होंने भाजपा से लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की डिमांड की है जिनमें से तीन सीटें उत्तर प्रदेश की जबकि दो सीटें उन्होंने बिहार से मांगी है। उत्तर प्रदेश से उन्होंने सलेमपुर, घोसी और गाजीपुर की मांग रखी है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हमने मांगा है अगर मिल जाए तो ठीक है। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को साधेंगे राजनाथ सिंह, भाजपा ने बनाई अचूक रणनीति

शिवपाल यादव के बदायूं से चुनाव लड़ने की खबर पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें रसातल में भेजने के लिए वहां भेजा है। शिवपाल यादव वहां कभी नहीं गए हैं। शादी विवाह में जाते होंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों ओर से आज आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि हम आगामी लोकसभा चुनाव में मिलकर साथ लड़ेंगे। यह इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी खबर है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यह निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर सपा और अन्य दलों के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होंगे।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju बोले, दिमागी नक्सलियों और देशभक्तों के बीच खिंची लकीर

Supreme Court पहुंची व्यापारियों की याचिका, Dipke का दावा- Peaceful Protest से नहीं रुकता व्यापार

केरलम के विश्वविद्यालयों में स्थायी VC की नियुक्ति के लिए कदम उठाए गए: मंत्री

BJP में शामिल नेताओं पर बिफरे Rahul Gandhi तो Kharge ने दिलाई पुरानी दोस्ती की याद