Om Puri Birth Anniversary: कभी दुकान पर धोते थे बर्तन, फिर ओम पुरी ने हॉलीवुड तक जमाई अपनी धाक

By अनन्या मिश्रा | Oct 18, 2025

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता ओम पुरी का 18 अक्तूबर को जन्म हुआ था। उनका असली नाम ओम राजेश पुरी था। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार आवाज से सभी का दिल जीता था। हालांकि ओमपुरी का बचपन काफी गरीबी में बीता था, लेकिन फिर किस्मत ने करवट ली और उन्होंने हिंदी सिनेमा में खूब नाम कमाया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में करीब 300 से भी ज्यादा अलग-अलग भाषाओं में काम किया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता ओम पुरी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Ashok Kumar Birth Anniversary: वकालत की राह छोड़ पकड़ी अभिनय की दुनिया, ऐसे बने अशोक कुमार हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार

अभिनय सफर

आपको जानकर हैरानी होगी कि ओमपुरी का सपना ट्रेन ड्राइवर बनना था, लेकिन किस्मत ने उनको अभिनय की दुनिया में पहुचा दिया था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की बारीकियां सीखीं और यहीं से उनके अभिनय सफर की शुरूआत हुई थी। ओमपुरी की पहली मराठी फिल्म 'घासीराम कोतवाल' थी। लेकिन अभिनेता को असली पहचान साल 1980 में आई फिल्म 'आक्रोश' से मिली थी। इस फिल्म में ओमपुरी के गंभीर अभिनय ने दर्शकों के दिलों को झझकोर दिया था।

ओम पुरी की फिल्में

अभिनेता ओमपुरी ने अर्ध सत्य, जाने भी दो यारों, अरोहण, हेरा फेरी और मालामाल वीकली जैसी यादगार फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवाया था। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया था। ओमपुरी ने वुल्फ, द घोस्ट एंड द डार्कनेस और सिटी ऑफ जॉय जैसी फिल्मों में काम किया था।

निजी जिंदगी

अभिनेता ओम पुरी की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही थी। लेकिन उन्होंने हमेशा अपने काम को पहले प्राथमिकता दी। उनको कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे, जिसमें नेशनल अवॉर्ड भी शामिल था।

मृत्यु

वहीं 06 अगस्त 2017 को 66 साल की उम्र में अभिनेता ओमपुरी ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता

Nepal Floods: महाराष्ट्र के 37 पर्यटक सुरक्षित Mumbai पहुंचे, जताया आभार

Kottayam में खुद को IPS बताकर नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले Yogi Adityanath, विकास विरोधी लोग जनता को जाति और क्षेत्र में बांट रहे