Train to Kashmir: वंदे भारत ट्रेन का उमर अब्दुल्ला और जितेंद्र सिंह किया निरीक्षण, पीएम मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी

By अंकित सिंह | Jun 05, 2025

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीएम मोदी के कल के दौरे से पहले कटरा रेलवे स्टेशन और वंदे भारत ट्रेन का निरीक्षण किया। पीएम मोदी कल कश्मीर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर मैं आपसे कहूं कि मैं इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहा था, तो भी यह पर्याप्त नहीं होगा। यह रेल परियोजना तब शुरू हुई थी जब मैं 7वीं या 8वीं कक्षा में था। अब, मेरे बच्चों ने भी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करना शुरू कर दिया है। लेकिन, देर आए दुरुस्त आए।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Bilawal Bhutto ने Modi को बताया Netanyahu का Temu Version, Shashi Tharoor, Tejasvi Surya ने किया पलटवार

प्रधानमंत्री भारत के पहले केबल-स्टेड रेल ब्रिज अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे, जो चुनौतीपूर्ण इलाके में बनाया गया है। बाद में, वह श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे निवासियों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा के विकल्प बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। लगभग 43,780 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 272 किलोमीटर लंबे रेल संपर्क में 119 किलोमीटर में 36 सुरंगें और 943 पुल हैं, जो कश्मीर घाटी को सभी मौसम में निर्बाध रेल संपर्क प्रदान करते हैं।

प्रमुख खबरें

Canada के CFB Wainwright सैन्य अड्डे पर भीषण आग से कई हताहत

Kolkata Durga Puja भगदड़ मामला: पुलिस ने आयोजकों समेत 12 लोगों को पकड़ा

Gwalior में अनियंत्रित ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत

Delhi Half Marathon में चार्ल्स मटाटा ने कोर्स रिकॉर्ड तोड़कर जीता खिताब