By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 18, 2026
कोलकाता पुलिस ने उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना की जांच के सिलसिले में शनिवार रात आयोजकों समेत 12 लोगों को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई है और 24 अन्य घायल हुए हैं।
यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो हम कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।’’ शनिवार शाम महा सप्तमी के दिन बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने के कारण उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मच गई थी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि घटना की जांच कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता वाला विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगा। उन्होंने कहा कि एसआईटी में विशेष कार्य बल (एसटीएफ), अपराध जांच विभाग (सीआईडी) और अन्य विभागों के सदस्य शामिल होंगे।
कोलकाता पुलिस के ‘एंटी-राउडी सेक्शन’ (एआरएस) ने घटना के समय के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम फुटेज की जांच करेंगे और भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रहने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे। वह कोई भी हो सकता है.. पूजा समिति का कोई सदस्य, होमगार्ड, अस्थायी कर्मचारी, पुलिसकर्मी या किसी निजी कंपनी का कोई सुरक्षा गार्ड हो सकता है।
किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’’