उमर अब्दुल्ला ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों से घाटी नहीं छोड़ने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

श्रीनगर| नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों से घाटी नहीं छोड़ने की अपील करते हुए कहा कि हाल के दिनों में लोगों की हत्या करने वाले अपराधियों को उनके बुरे मंसूबों में सफल नहीं होने दिया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में आतंकी हमले का लक्ष्य जारी शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारना : जम्मू कश्मीर भाजपा

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, मैं उन सभी से हार्दिक अपील कर रहा हूं जो डर के कारण घाटी छोड़ने की सोच रहे होंगे। कृपया ऐसा न करें। हम आपको यहां से निकलते देख आतंकवादी हमलों के अपराधियों को उनके बुरे मंसूबों में सफल नहीं होने दे सकते। हममें से अधिकतर लोग नहीं चाहते कि आप यहां से जाएं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी