'वोट चोरी' पर कांग्रेस के आरोपों से उमर अब्दुल्ला ने खुद को किया अलग, कहा - हमारा कोई लेना-देना नहीं

By अंकित सिंह | Dec 16, 2025

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कथित 'वोट चोरी' अभियान से इंडिया गठबंधन को अलग करते हुए कहा कि इस मुद्दे से गठबंधन का कोई लेना-देना नहीं है। श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इंडिया गठबंधन का इससे कोई संबंध नहीं है। हर राजनीतिक दल को अपना राजनीतिक एजेंडा तय करने की आजादी है। कांग्रेस ने 'वोट चोरी' को अपना मुख्य राजनीतिक मुद्दा बना लिया है... हम अपने मुद्दे खुद चुनेंगे। वहीं दूसरी ओर, भाजपा नेता शशांक मणि ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समझते हैं कि 'वोट चोरी' अभियान किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं बल्कि मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए है।

रविवार को कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली का आयोजन किया, जिससे कथित चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ पार्टी का अभियान और तेज हो गया। पार्टी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) को लेकर अपना अभियान और तीक्ष्ण कर दिया। कांग्रेस नेता और विपक्ष के विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में अपने भाषण के दौरान 'मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्त विधेयक, 2023' में बदलाव करने और कांग्रेस के सत्ता में वापस आने पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर संधू और विवेक जोशी के खिलाफ कार्रवाई करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें: Recruitment Scam: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने अग्निशमन विभाग के 103 कर्मचारियों की सेवा समाप्त की, जानें ये सख्ती क्यों की गयी?

कांग्रेस नेता ने कहा कि इन नामों को याद रखें: सुखबीर संधू, ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी। चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। नरेंद्र मोदी जी ने इनके लिए कानून बदल दिया है और कहा है कि चुनाव आयुक्त कुछ भी कर सकता है लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। यह मत भूलिए कि आप भारत के चुनाव आयोग हैं, मोदी के नहीं। हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। क्योंकि हम सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Floods: ग्यारोंग में तबाही के बाद 80 तीर्थयात्री गायब, Sadhguru का छलका दर्द; MEA से किया संपर्क

FDI प्रवाह तेज करने को प्रक्रियाओं में होगा सुधार, Piyush Goyal ने ओसाका में कहा

Bollywood Wrap Up | Kangana Ranaut और Ramdev के बीच चल रही जुबानी जंग, Ankit Baliyan की जिम के बाहर हुई हत्या, आज की बड़े खबरें

Career Tips: 30-40 की उम्र में Career Reboot करना है? Financial Planning के बिना नौकरी छोड़ना पड़ सकता है भारी