दिल्ली एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं पर भड़के Omar Abdullah, जानें पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2025

नयी दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उनकी उड़ान में देरी होने और शनिवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी में विमान उतरने से पहले जयपुर डायवर्ट किये जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे की कड़ी आलोचना की है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने उन्हें हुई असुविधा पर खेद जताया और कहा कि रनवे के रखरखाव संबंधी कार्यों और पूर्वी हवाओं के कारण समस्या हुई है।

देर रात 03:40 बजे एक अन्य पोस्ट में अब्दुल्ला ने कहा कि अगर किसी को आश्चर्य हो रहा है, तो मैं बता दूं कि मैं देर रात तीन बजे के बाद दिल्ली पहुंचा। मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए, डीआईएएल ने कहा कि उसने दिल्ली में हवा के बदलते रुख के बारे में कई परामर्श जारी किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Raj Thackeray और Uddhav Thackeray के साथ आने की खबरों पर Sanjay Raut ने दी प्रतिक्रिया

पूर्वाह्न 11:10 बजे एक पोस्ट में कहा गया, 'सभी हितधारकों के साथ परामर्श के बाद और हवा के रुख को देखते हुए, आठ अप्रैल को रनवे 10/28 को आईएलएस उन्नयन के लिए बंद कर दिया गया है।' इसके अतिरिक्त, डीआईएएल ने कहा कि अधिक पूर्वी हवाओं की ओर बदलाव तथा पूर्वी आगमन के लिए अभिसारी हवाईपट्टी के उपयोग के कारण इस उन्नयन के दौरान क्षमता संबंधी अस्थायी बाधाएं उत्पन्न हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: Ramban Flash Flood Update: भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत, करीब 40 घर क्षतिग्रस्त

डीआईएएल ने कहा, 'इन परिस्थितियों के कारण कई बार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उड़ान का रुख बदला जाता है। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है।'

‘इंडिगो’ के एक सूत्र ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर भीड़भाड़ के कारण उड़ान को जयपुर ले जाया गया था। हाल के दिनों में, रखरखाव कार्यों और पूर्वी हवाओं के मद्देनजर एक रनवे के बंद होने के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी हुई है।

प्रमुख खबरें

America ने बदला Energy का पूरा खेल, Gulf देशों को पछाड़कर बना भारत का टॉप गैस सप्लायर

World Cup 2026 से पहले Japan को दोहरा झटका, कप्तान Wataru Endo बाहर, किया संन्यास का ऐलान

Mexico vs South Africa: फुटबॉल कम, Red Cards का ड्रामा ज्यादा, FIFA के नए टूर्नामेंट पर उठे सवाल

FIFA World Cup 2026 की विवादित शुरुआत, पहले ही Match में 3 Red Cards ने मचाया बवाल