उमर अब्दुल्ला ने जमात इस्लामी नेताओं के जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ने पर कहा, देर आए दुरुस्त आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2024

 नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि प्रतिबंधित जमात इस्लामी के नेताओं का जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनावों में भाग लेने का फैसला समय के अनुकूल है।

उन्होंने कहा, ‘‘35 वर्षों तक जमात इस्लामी ने एक खास राजनीतिक विचारधारा का पालन किया, जो अब बदल गई है। यह अच्छी बात है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते थे कि जमात पर से प्रतिबंध हटाया जाए और वे अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर भी अच्छा है कि वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।’’

एक सवाल पर अब्दुल्ला ने कहा कि यह मतदाताओं को तय करना है कि अगर जमात पीपुल्स कॉन्फ्रेंस को समर्थन देती है तो वह किस पार्टी का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के भाजपा के साथ संबंध सार्वजनिक हैं। यदि जमात पीपुल्स कॉन्फ्रेंस का समर्थन करती है, तो मतदाता को पता चल जाएगा कि वे किस पक्ष का समर्थन कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

आयोजक की आपराधिक पृष्ठभूमि के चलते Chenthi कार्यक्रम में नहीं गया: VD Satheesan

CJP प्रोटेस्ट क्यों हुआ कैंसिल, CJI ने ऐसा क्या कह दिया, PM मोदी से इसका क्या है कनेक्शन?

Pakistan ने Modi की Photo Crop की तो भड़क गये Eknath Shinde, बोले- पाकिस्तान को दुनिया की तस्वीर से ही हटा देंगे

AIMIM छोड़ Congress में आए Asim Waqar, बोले- ओवैसी की पार्टी असल में BJP को फ़ायदा पहुँचाती है